फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंचुरी एरिया में छात्र-छात्राओं ने किए 70 दुर्लभ पक्षियों के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय बिरही प्रकृति महोत्सव में बर्ड वॉचरों ने स्कूली बच्चों को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के सेंचुरी एरिया में 70 दुर्लभ पक्षियों के दीदार कराए। महोत्सव में ग्रामीणों को वन व वन्य जीवों के जीवन चक्र के बारे में बताया गया। इस दौरान वन्य जीवों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महोत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने किया। उन्होंने कहा कि वन्य संपदा और वन्य जीवों का संरक्षण बेहद जरूरी है। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि महोत्सव को पूरी तरह से पॉलिथीन से मुक्त रखा गया था। कूड़ेदान के लिए भी रिंगाल के वस्तुओं का उपयोग किया गया। उन्होंने छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पक्षियों की प्रजातियों और प्रकृति के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मंडल स्थित जड़ी-बूटी शोध संस्थान की नर्सरी और पक्षियों के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों ने यूरेशियन जे, कालिज पक्षी, ग्रेट बारबेट, स्ट्रीक्ड लाफिंगथ्रस समेत कई दुर्लभ पक्षी देखी। इसके बाद प्रेरणा जागृति समिति की ओर से वन्य जीव संरक्षण पर नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गई। जय काली भगवती महिला समूह ने ऊनी वस्त्रों के स्टॉल लगाए। इस मौके पर वन्य जीव संरक्षण समूह के अध्यक्ष आरके शुक्ला, समूह की आजीवन सदस्य मल्लिका शुक्ला, आलोक नेगी, पक्षी विशेषज्ञ राजीव बिष्ट, इकबाल, मनोज रांगड़, यशपाल नेगी, गौतम, प्रभात, आलोक नेगी और वृक्ष मित्र त्रिलोक चंद्र सोनी आदि मौजूद थे। संचालन उप प्रभागीय वनाधिकारी अमरेश कुमार ने किया।
इंसेट
पेंटिंग में हर्षिता व वंदना अव्वल
गोपेश्वर। बिरही प्रकृति महोत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में जल संरक्षण पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रा हर्षिता वर्मा, रागनी व हिमानी और सीनियर वर्ग में वंदना, उमा व कावेरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृृतीय स्थान पर रहे। लक्ष्मी नेगी, खुशी, आराधना, राधिका, प्रियंका व दीपक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें