फोटो
कर्णप्रयाग। सरस्वती शिशु मंदिर में इगास पर्व के अवसर पर विद्यालय में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाईं। प्रधानाचार्य संजय थपलियाल ने बताया कि इगास पर्व को लेकर छात्र-छात्राओं में रुचि लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य प्रदीप सिंह, गोपाल सिंह भंडारी, राजेंद्र प्रसाद कांति और उमेश चंद्र डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद