फोटो
कर्णप्रयाग। अपर बाजार में संचालित आदर्श विद्या मंदिर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रों ने गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी, पंजाबी, राजस्थान आदि लोक गीतों पर प्रस्तुति दी। साथ ही सिवाई मल्ला और तल्ला की महिला मंगल दलों ने भी प्रस्तुतियां दीं। समारोह में छात्र-छात्राओं, पुरातन छात्र-छात्राओं को स्व. पंडित रामनायण शर्मा स्मृति एवं स्व. मगन लाल शाह और मुन्नी देवी शाह स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरीश चंद्र सिंह नेगी, मुख्य अतिथि एसडीएम एसएस रांगड़, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह आदि मौजूद रहे। संवाद