फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल के छात्रों ने राज्य एथलेटिक्स में जीते तीन पदक

Thu, 05 Nov 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल की खबरें
विज्ञापन

फोटो-
देवाल के छात्रों ने राज्य एथलेटिक्स में जीते तीन पदक
देवाल। उद्यमसिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ब्लॉक के तीन छात्रों ने तीन पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। राजकीय इंटर कॉलेज कक्षा 12 की छात्रा प्रिया ने क्रॉस कंट्री टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी विद्यालय की कक्षा 12 की भारती ने रिले दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इंटर कॉलेज सवाड़ के कक्षा 12 के छात्र विवेक सिंह ने क्रॉस कंट्री टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान पाकर रजत पदक जीता। छात्रों की इस सफलता पर इंटर कॉलेज सवाड़ के प्रधानाचार्य महेंद्र राम आर्य, इंटर कॉलेज देवाल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रावत और शिक्षकों ने खुशी जताई है। विद्यालयों में पदक विजेता प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का स्वागत किया गया। संवाद

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
आदिबदरी। एसजीआरआर आदिबदरी में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि एसजीआरआर के पीटीए अध्यक्ष नवीन बहुगुणा और राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पुष्कर सिंह भंडारी ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर वर्ग की खो-खो बालिका वर्ग में आर्यभट्ट हाउस और बालक वर्ग में रामानुजन हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अभिषेक कुंवर (रामानुजन हाउस) और बालिका वर्ग से वैष्णवी खण्डूरी (आर्यभट्ट हाउस) विजेता रहे। क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में भाभा हाउस ने आर्यभट्ट हाउस को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सिद्धार्थ नेगी ने कहा कि मेहनत और लगन से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। समारोह में पूरन सिंह रावत, योगिता पंवार, उषा मैखुरी, प्रेम सिंह राणा, सत्या सिंह, विजेंद्र कठैत, वीपी देवली मौजूेद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें