फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तहसील प्रशासन के आश्वासन पर छात्रों का अनशन खत्म

Mon, 07 Oct 2024 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। मांगों को लेकर चल रहा पीजी कॉलेज के छात्रों का अनशन तहसील प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन पर खत्म हो गया।
पीजी कॉलेज में पीजी स्तर के सभी विषयों की स्वीकृति दिलाने, रिक्त प्राचार्य सहित प्राध्यापकों के पदों को भरने सहित कई मांगों को लेकर साहिल और मोहित नेगी ने तहसील परिसर में चार अक्तूबर से अनशन शुरू किया था। रविवार को स्वास्थ्य खराब होने पर प्रशासन ने साहिल को अनशनस्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उसके स्थान पर संदीप नेगी ने अनशन शुरू कर दिया था। सोमवार को छात्रों की एसडीएम कमलेश मेहता से वार्ता हुई। एसडीएम ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। फिर पत्र भेजा जाएगा। जल्द मांगों पर अमल होने की संभावना है। काफी देर तक चली वार्ता के बाद छात्रों ने अनशन खत्म कर दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार अनुराग शर्मा, थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, प्रभारी प्राचार्य डॉ. नंदकिशोर चमोला, छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन नेगी, अंकित चौधरी, लक्ष्मी और आकाश चमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें