फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गजेंद्र राणा के लोक गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं

Wed, 29 Jul 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में आयोजित छात्रसंघ समारोह सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। समारोह में उत्तराखंड के लोक गायक गजेंद्र राणा के गीतों पर छात्र-छात्राएं देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल और महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने किया। गजेंद्र राणा ने पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की, तेरी भैंसी भुकी रमणी हे लीला घस्यारी और दैणा होया खोली का गणेशा हे सहित कई लोकगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान राजेंद्र भंडारी भी कुछ देर छात्रों के साथ थिरकते नजर आए। राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और छात्र जीवन भविष्य निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण अवधि है। प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश चमोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें