फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट को देवाल में स्वागत

Wed, 22 Oct 2025 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट के अपने गृह ब्लॉक में पहली बर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया और आतिशबाजी की। इसके बाद व्यापार संघ और विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया। महिपाल बिष्ट ग्राम पंचायत कैल के राजस्व गांव ग्वीला के निवासी हैं। नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने क्षेत्र के नौजवानों के साथ मिलकर क्षेत्र के हित में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी 2026 में श्रीनंदा राजजात होनी है। इस क्षेत्र के लोगों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से राजजात की तैयारी में जुट जाने की अपील की। ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, दयाल बिष्ट, जसवंत राणा, जितेंद्र बिष्ट, आलम सिंह, माइकल और नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें