फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कूड़ा घर निर्माण पर छात्र नेताओं ने जताई नाराजगी

Thu, 21 May 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के देवतोली क्षेत्र में कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान न होने पर छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई है। जिला पंचायत की ओर से पोखरी पुल के पास बनाए जा रहे कूड़ाघर का विरोध करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, आशुतोष और यश खंडूड़ी ने कहा कि इससे क्षेत्र में गंदगी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि पहले राजकीय महाविद्यालय के गेट और फिर सुरंग के पास कूड़ा डंप करने से गंदगी का अंबार लग गया था। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए यहां एक नियमित सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की। वहीं इस मामले में जिला पंचायत चमोली के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि जिले में साफ-सफाई का जिम्मा अब ठेकेदार को दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ठेकेदार को देवतोली क्षेत्र में जल्द सफाई कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें