फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कानून व्यवस्था को बनाएं सुदृढ़

Sun, 28 Dec 2025 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने रविवार को पोखरी थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




थाना पोखरी पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं व शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और पुख्ता करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क और अनुशासित रहने के निर्देश दिए। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने व अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत, एएसआई देवेंद्र सिंह, भरत सिंह टोलिया और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें