फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लावारिस पशुओं से फसलें बर्बाद, किसान रातभर खेतों में दे रहे पहरा

Tue, 12 May 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलासू। क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से लावारिस पशुओं के कारण किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे परेशान किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए रातभर खेतों में पहरा देने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

गांव में घूम रहे घोड़े, खच्चर और लावारिस गाय लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण अजय कुमार, आराधना ने बताया कि पशु दिन-रात खेतों में घुसकर फसलें चर रहे हैं जिन्हें भगाने के लिए रात को खेतों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान सोहन लाल और अन्य ग्रामवासियों से इस समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की। आराधना ने सुझाव दिया कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला या सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें