फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर और क्लीनर चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर कालीमाटी के पास एक भूसे से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर चोटिल हो गए। दोनों को सीएचसी गैरसैंण में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे एक ट्रक रुद्रपुर से भूसा लेकर डेरी फार्म भराड़ीसैंण जा रहा था, कि इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देते समय ट्रक सड़क से नीचे पलट गया और चीड़ के पेड़ पर अटक गया। हादसे में ट्रक चालक रघुवीर सिंह निवासी बागेश्वर और क्लीनर कमल जोशी (38) निवासी पतलोड़गांव (अल्मोड़ा) चोटिल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें