नारायणबगड़ में आंधी आने के बाद यूं उड़ी जीआईसी के विज्ञान प्रयोगशाला की छत।
- फोटो : Amar Ujala
सोमवार साम चार बजे के करीब हुई आधे घंटे की आंधी ने तबाही मचाई। इस दौरान कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, गौचर और आदिबदरी में तूफान और बारिश से कई पेड़ टूटे। नारायणबगड़ मोटर मार्ग पेड़ गिरने से बंद हो गया।
सोमवार शाम हुई आंधी तूफान और बारिश से कर्णप्रयाग के सिमली बाजार में पेड़ के गिरने से स्कूटर सहित लॉज को नुकसान हुआ है। नारायणबगड़- परखाल मोटर मार्ग पर केंद्रा देवी पत्नी राम बहादुर(44) सड़क से नीचे गिरकर घायल हो गई। जिसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं जीआईसी नारायणबगड़ की छत उड़ गई है। कर्णप्रयाग- ग्वालदम मोटर मार्ग में मौंणा छिड़ा में पत्थर गिरने से ट्रक क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
गौचर में बाजार के रामलीला मैदान में पेड़ की शाखा गिरने से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुई। आईटीबीपी गौचर के कैंपस में आंधी से डीजल और पेट्रोल के भंडारण कक्ष की छत और लोहे की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है।
वहीं देवाल के सरकोट और नदंकेशरी में पेड़ों के टूटने से 33 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। थराली में आंधी से चिडिंगा मल्ला गांव के केदार दत्त की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि आदिबदरी में आए तूफान और बारिश से कई पेड़ टूट गए हैं और नाले उफान पर हैं।