फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चलते वाहन पर गिरा पत्थर, चालक घायल

Mon, 13 Oct 2025 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। शिक्षकों को स्कूल छोड़कर लौट रहे एक वाहन के ऊपर पहाड़ी से बिरही-निजमुला सड़क पर काली चट्टान के पास पत्थर आ गिरा। पत्थर गिरने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को वाहन चालक रणजीत सिंह निवासी बिरही गोपेश्वर से शिक्षकों को लेकर निजमुला क्षेत्र के गाड़ी गांव गया। शिक्षकों को छोड़कर रणजीत सिंह वाहन से बिरही लौट रहा था कि काली चट्टान के पास आते ही अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना में चालक रणजीत सिंह को काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें