फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क खोल रही जेसीबी के चालक पर गिरा पत्थर, मौत

Mon, 31 Aug 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
परखाल-डुंग्री सड़क भूस्खलन के कारण है बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। परखाल-डुंग्री मार्ग पर भूस्खलन के कारण बंद पड़ी सड़क को खोल रहे एक जेसीबी चालक पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे हायर सेंटर केंद्र रेफर किया गया। मगर कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचने से पहले की घायल की मौत हो गई। घायल चालक की पहचान सोमपाल (27) के रूप में हुई है जो नेपाल का निवासी है।
बारिश के कारण परखाल-डुंग्री सड़क रैंगांव-सीरी के बीच भारी भूस्खलन से बंद हो गई। यह सड़क एक पखवाड़े से लगातार बाधित हो रही है। सोमवार को जेसीबी मलबा हटा रही थी कि अचानक पहाड़ी से एक पत्थर छिटककर जेसीबी चालक सोमपाल पर जा गिरा। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। फार्मेसी अधिकारी केडी भट्ट ने बताया कि घायल की स्थिति चिंताजनक थी। इसलिए उसे उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग रेफर किया गया। कर्णप्रयाग के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




देवाल में दो मार्ग एक पखवाड़े से बंद
देवाल। हाटकल्याणी-बेराधार और देवसारी-ग्वालदम मोटर मार्ग पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से बंद हैं। बारिश के कारण मलबा और बोल्डर आने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। वहीं, देवसारी-ग्वालदम मार्ग गिवाईगैर में बाधित है। ऐसे में ग्रामीण पांच से सात किलोमीटर पैदल चलकर देवाल बाजार पहुंच रहे हैं और सामान पीठ पर ढो रहे हैं। गर्भवती महिलाओं और रोगियों को अस्पताल पहुंचने में सबसे अधिक दिक्कत आ रही है। अठू गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मिश्रा और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई विभाग अभी तक सड़क नहीं खोल पाया है। ग्रामीणों ने शीघ्र मार्ग खोलने की मांग की है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता डीएस भंडारी ने बताया कि मौसम ठीक होने पर ही सड़क खोलने का काम शुरू हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें