ग्राम पंचायत अरोसी में चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। अरोसी गांव निवासी हर्षवर्धन चौहान की पत्नी हीरा देवी (34) शुक्रवार शाम नागधोली तोक में बकरी चुगाने गई थी। तभी ऊपर चट्टान से पत्थर गिरने लगे और वह इसकी चपेट में आ गई। ब्यूरो