जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होती छड़ यात्रा।
- फोटो : GOPESHWAR
सनातन धर्म की रक्षा, विश्व शांति और धार्मिक जनजागरण के लिए जूना अखाड़े की ओर से शुरू की गई छड़ी यात्रा गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ होते हुए छड़ी यात्रा रविवार को जोशीमठ पहुंची। इसके बाद यात्रा जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई।
पिछले साल शुरू हुई छड़ी यात्रा इस साल भी चारों धामों में निकाली जा रही है। यात्रा रविवार को जोशीमठ के नृसिंह मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना और दर्शन के बाद यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना हो गई। अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रेमगिरी महाराज ने बताया कि 2500 साल से चली आ रही छड़ी यात्रा की परंपरा आदि गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए निकाली थी। यह यात्रा पिछले कुछ सालों से खंडित हो गई थी, जिसे बीते वर्ष से फिर शुरू किया गया है। संवाद