फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सीमांत गांवों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निकले स्टील वॉरियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
औली में ब्रिगेडियर अमन आनंद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन




ग्लेशियर और बर्फ के बीच से गुजरते हुए 65 किमी की यात्रा करेंगे तय





सेना की ओर से तैयार किए गए 23 सोल ऑफ स्टील वॉरियर्स हिमालय की कठिन यात्रा पर निकल गए हैं। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमांत गांवों में एडवेंचर और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर अमन आनंद ने औली में हरी झंडी दिखाकर वॉरियर्स को रवाना किया। 17 जून तक आयोजित इस अभियान के दौरान वॉरियर्स 17 हजार फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर और बर्फ के बीच से गुजरते हुए 65 किमी की यात्रा तय करेंगे।
विज्ञापन




सीएलएडब्ल्यू (कांकर लैंड एयर वाटर) ग्लोबल और भारतीय सेना की ओर से इस साहसिक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आयोजित इस साहसिक यात्रा का उद्देश्य सीमांत गांवों में एडवेंचर और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। 10 दिन तक चलने वाला यह अभियान औली से शुरू हुआ और गमशाली में संपन्न होगा। सेना की ओर से 10 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 23 सोल ऑफ स्टील वॉरियर्स भ्यूंडार गांव होते हुए 17 जून को गमशाली पहुंचेंगे और 18 को कार्यक्रम का समापन होगा। वॉरियर्स 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिना पोर्टर और किसी की मदद के इस यात्रा को पूरा करेंगे। फ्लैग समारोह के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं सेना के जवानों ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें