व्यापार संघ गैरसैंण की ओर से रामलीला मैदान में श्रीराम दरबार की मूर्तियां स्थापित की गईं। नगर वासियों ने गाजे-बाजे के साथ मुख्य बाजार में श्रीराम दरबार की रथ यात्रा निकालने के बाद रामलीला मैदान में कीर्तनों के साथ श्रीराम, लक्ष्मण, सीताजी और हनुमान की मूर्ति की स्थापना की। पुजारी शंभू प्रसाद गौड़ ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। दस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, वीरेंद्र टम्टा, मोहन टम्टा, सभासद सरोज शाह, वीरेंद्र जोशी, मंगलनारायण, बृजमोहन राज, मंजू आदि मौजूद रहे।