गोपेश्वर। राज्य स्तरीय बालक-बालिका अंडर 14 आयु की विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता गोपेश्वर के खेल मैदान में 10 दिसंबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य स्तरीय अंडर 14 आयु के बालक-बालिकाओं की विद्यालय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी इस साल चमोली जिले को मिली है। 10 से 12 दिसंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद