फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: कफारतीर में राजकीय शौर्य महोत्सव का आगाज, सौकड़ों लोगों ने दी विक्टोरिया क्रॉस विजेता को श्रद्धांजलि

Fri, 25 Nov 2022 08:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

कफारतीर गांव से महिलाओं ने गढ़वाल स्काउट के बैंड की धुन के साथ शौर्य महोत्सव के पंडाल तक कलश यात्रा निकाली। यहां पहुंचकर वार मेमोरियल समिति के अध्यक्ष लखपत नेगी और कैप्टन राजेश आर ने सेना का ध्वज फहराया। 
विज्ञापन
शौर्य महोत्सव का उद्घाटन करते हुए विधायक भूपालराम टम्टा और ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरवान सिंह नेगी की स्मृति में तीन दिवसीय राजकीय शौर्य महोत्सव का कफारतीर गांव में आगाज हो गया। इस दौरान उनके शौर्य और पराक्रम को याद किया गया। महोत्सव में पहुुंचे सैकड़ों लोगों ने वीसी दरवान सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विधायक भूपालराम टम्टा ने शौर्य महोत्सव के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


बुधवार को प्रथम विश्व युद्ध के विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरवान सिंह नेगी के गांव कफारतीर में पैतृक घर के प्रांगण में उनके परिजनों, गढ़वाल स्काउट, पूर्व सैनिकों, परिजनों, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य को नमन किया।

इसके बाद कफारतीर गांव से महिलाओं ने गढ़वाल स्काउट के बैंड की धुन के साथ शौर्य महोत्सव के पंडाल तक कलश यात्रा निकाली। यहां पहुंचकर वार मेमोरियल समिति के अध्यक्ष लखपत नेगी और कैप्टन राजेश आर ने सेना का ध्वज फहराया। कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैंज खतोली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व जीआईसी चोपता की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...IIT Roorkee Foundation Day:  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- युवा लें संकल्प, भारत की धरती हो हर नया आविष्कार
विज्ञापन


साथ ही महिला मंगल दलों और शिक्षण संस्थाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्षेत्रीय विधायक भूपालराम टम्टा, ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, सुदर्शन नेगी, गंभीर मिंगवाल, लखपत नेगी एवं राजकीय शौर्य महोत्सव समिति के सदस्यों ने वीसी दरवान सिंह नेगी के चित्र का अनावरण किया। इस मौके पर पर शौर्य महोत्सव के सचिव तहसीलदार प्रदीप नेगी, डॉ. हरपाल नेगी, कर्नल हरेंद्र रावत, कर्नल डीएस बर्तवाल और मोहन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें