नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर राज्य आंदोलनकारी दिनेश जोशी ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
दिनेश जोशी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे पर पोखरी पुल के सामने उन्होंने लीज के लिए पत्रावलियां चलाईं जो कि अभी शासनस्तर पर स्वीकृति के लिए लंबित है।
ऐसे में पालिका की एक महिला सभासद की ओर से यहां जबरन अतिक्रमण किया जा रहा है, लेकिन मामले में शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
राज्य आंदोलनकारी दिनेश जोशी ने डीएम को तहसील प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा। वहीं मामले में तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने कहा कि नगर में हो रहे अतिक्रमण का मामला सूचना आयोग में चल रहा है।
सभासद से भी विवादित जगह पर निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया है। वहीं धरने पर बैठे आंदोलनकारी की लीज संबंधी पत्रावलियों का जल्द अवलोकन किया जाएगा।
वहीं आंदोलनकारी के समर्थन में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, हरीश देवली, यासीन खान, राकेश नेगी, दिनेश कुमार, कुलदीप रावत, सूरज गुसाईं और अनुज डिमरी आदि ने समर्थन दिया।