जिला दुग्ध संघ द्वारा शुक्रवार को नगर में मिल्क एटीएम का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने मिल्क एटीएम मशीन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि मशीन के माध्यम से नगरवासियों को सहजता से गुणवत्ता परख दूध की आपूर्ति की जा सकेगी। दुग्ध संघ के सह निदेशक राम प्रसाद ने बताया की मशीन से उपभोक्ता 10, 20 और 50 रुपये के साथ ही लीटर में 200 मिलीलीटर, 5 सौ मिलीलीटर तथा 1 लीटर तक दूध ले सकेंगे। कहा कि अभी जिला मुख्यालय और चमोली में वाहन संचालन किया जाएगा। मशीन की सफलता को देखते हुए जिले के अन्य नगरों के लिये सरकार से मशीन की मांग की जाएगी।
इस मौके पर दुग्ध संघ की अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, रैजा चौधरी, विनोद रावत, जगमोहन सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।