फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करें शिक्षा विभाग’

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड संघ (डायट) ने राज्य के सभी जनपदों में शीघ्र प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है। कहा गया कि राज्य स्थापना दिवस पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 20 नवंबर तक सभी जनपदों में प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश शिक्षा निदेशक को दिए थे, लेकिन अभी तक भी सिर्फ छह जनपदों में ही यह प्रक्रिया शुरू हो पाई है, जिससे प्रशिक्षितों में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की ऑनलाइन बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने कहा कि शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर शिक्षा निदेशालय के प्रांगण में लंबे समय से चल रहा धरना-प्रदर्शन भी समाप्त किया, लेकिन विज्ञप्ति जारी न होने से डीएलएड प्रशिक्षित अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौड़ी, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों में अभी तक शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति भी जारी नहीं की गई है। भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू नहीं की गई तो फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अमित मैंदोली, अमित अग्रवाल, मुकेश टम्टा, दीपक थपलियाल, गजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, साधना, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें