फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कलेक्ट्रेट में सजे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल

Fri, 06 Nov 2026 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। दीपावली पर्व पर स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए हरियाली क्लस्टर देवर खडोरा की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्टॉल लगाए हैं। स्टॉलों पर महिलाओं की ओर से तैयार पारंपरिक दीपक, मूर्तियां और सजावटी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बजरंगबली स्वयं सहायता समूह के आकर्षक दीपक और मूर्तियां लोगों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन

हिलांस और भवानी समूह के उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने हैं। देवभूमि स्वयं सहायता समूह की अंजू राणा सहित अन्य महिलाओं ने मिट्टी के दीये और घरेलू उपयोग की वस्तुएं स्टॉलों पर सजाई हैं। ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और स्थानीय उत्पादों की बिक्री का अवसर मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें