फोटो
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। रविग्राम ज्योतिर्मठ और गोपेश्वर गांव में इन दिनों भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सोमवार रात को हुई रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। सांस्कृतिक समिति रविग्राम की ओर से रविग्राम में और रुद्रेश रामलीला कमेटी की ओर से गोपेश्वर गांव में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सोमवार रात को हुई रामलीला में राजा जनक के दरबार में आयोजित स्वयंवर में भगवान राम शिव धनुष तोड़ देते हैं। इसके बाद भगवान राम और सीता के विवाह का मंचन हुआ। इसके अलावा गौरी पूजन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को आनंदित कर दिया। रविग्राम में समिति अध्यक्ष महेंद्र नंबूरी, उपाध्यक्ष अनिल सकलानी, सचिव अमित डिमरी, कोषाध्यक्ष समीर डिमरी, संरक्षक हर्षवर्धन भट्ट सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। वहीं गोपेश्वर गांव में भी दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। संवाद