फोटो
देवाल। ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेराधार में रावण-अंगद संवाद का मंचन हुआ। संवाद में अंगद शांतिदूत बनकर लंका पहुंचे। उन्होंने रावण को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया। अंगद ने रावण के अहंकार पर प्रहार करते हुए दरबार में अपना पैर जमा दिए। उन्होंने चुनौती दी कि कोई भी वीर उनके पैर को हिलाकर दिखाए। इससे रावण तिलमिला उठा। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मौजूद थे। रघुवीर सिंह, खड़क सिंह, लखन सिंह, भरत सिंह, कुंवर सिंह और बसंती देवी भी उपस्थित रहे। संवाद