कर्णप्रयाग। विगत माह उत्कृष्ट कार्य करने पर कर्णप्रयाग कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी और चौकी प्रभारी गौचर एसआई मानवेंद्र गुसांई को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया। उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया की जिले में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, ऑपरेशन स्माइल, साइबर अपराध आदि मामलों में पुलिस के अधिकारी और जवान पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य कर रहे हैं। संवाद