थराली के ग्वालदम से एसएसबी का साइकिल दल दिल्ली रवाना।
- फोटो : KARNPRYAG
फोटो
एसएसबी ग्वालदम का साइकिल दल दिल्ली रवाना
थराली। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को एसएसबी ग्वालदम का एक साइकिल दल ग्वालदम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दल को थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल के ग्रुप लीडर सुबोध चंदोला के नेतृत्व में यह दल ग्वालदम, गरूड़, कौशानी, अल्मोड़ा, भवाली और हल्द्वानी होते हुए दिल्ली स्थित राजघाट पर पहुंचेगा। जहां पर दल के सदस्य आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में होने वाले समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान ग्वालदम के एसएसबी परिसर में दल के रवाना होने पर भारत माता की जय के नारे लगे। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट महेश कुमार, डिप्टी कंमाडेंट आर बिशाल, ब्लाक प्रमुख कविता देवी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, हरीश जोशी सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। संवाद