पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सृष्टि बर्त्वाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा व अन्य प्राध्यापकों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य ने उनके स्वतंत्रता संग्राम, राजनीतिक व सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान आयोजित व्याख्यान माला प्रतियोगिता में सृष्टि बर्त्वाल प्रथम, पार्वती द्वितीय और आदर्श कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ. नंदकिशोर चमोला, डॉ. शशि चौहान, डॉ. रामानंद उनियाल, डॉ. शशि चौहान, डॉ. कीर्ति गिल, डॉ. शाजिया सिद्दकी, डॉ. आयुष बर्त्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद