फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 100 मीटर दौड़ में सृष्टि और शुभम रहे अव्वल

Mon, 12 Oct 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्योतिर्मठ में फिट इंडिया अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताएं और सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की निधि ने प्रथम, प्रभा ने द्वितीय और जसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सृष्टि प्रथम, नेहा द्वितीय और ज्योति व जसी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शुभम ने प्रथम, अभिजीत ने द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सीमांत फरस्वाण और अरुण कोली की जोड़ी विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में हेमा और रिस्पना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबला जीता। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें