फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निर्माणाधीन चहारदीवारी धंसने पर खेल विभाग सख्त

Tue, 07 Jul 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। सेमलडाला खेल मैदान की निर्माणाधीन चाहरदीवारी के धंसने और उसमें दरारें पड़ने के मामले में जिला खेल विभाग ने सिंचाई विभाग से जवाब-तलब किया है। हाल ही में हुई बारिश के बाद चाहरदीवारी के कुछ हिस्सों में दरारें दिखाई दी हैं जबकि वहां सीमेंट के कॉलम भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

सेमलडाला मैदान की सुरक्षा और विकास के लिए जिला खेल विभाग की ओर से चहारदीवारी निर्माण के लिए करीब 98 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि बारिश के चलते दीवार के एक हिस्से के धंसने और क्षतिग्रस्त होने की शिकायत सामने आ गई।
मामले की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला खेल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद खेल विभाग ने सिंचाई विभाग को एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) जारी कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, क्षति के कारणों तथा सुधारात्मक कदमों के संबंध में विस्तृत जवाब मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें