नगर सहित आसपास के गांवों में पशु खुरपका रोग से पीड़ित हैं। हालांकि पशुपालन की टीम पशुओं के इलाज में लगी है, लेकिन पशुओं में यह खुरपका रोग फैलता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता और पशु प्रेमी लकी अली सिद्धिकी ने बताया कि सुभाषगर, बस स्टेशन, अपर बाजार, शक्तिनगर में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं गाय, बैल और बछड़ों को खुरपका रोग हो गया है। इसके अलावा पलेठी व ईडाबधाणी गांवों में भी यह रोग फैला है। पशुपालकों की शिकायत पर पशुचिकित्सक डॉ. जुगल, डॉ. लक्षिता आजाद, पशुधन प्रसाद अधिकारी किशोर कुमार, कंपाउंडर रघुबीर रावत व मनीष रावत पशुओं के इलाज में लगे हैं।