फोटो
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर परिसर में गढ़वाली व्यंग्यकार और हास्य कवि मुरली दीवान को विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह के तहत सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीवान ने व्याख्यान में अपनी रचनाएं सुनाईं। मुख्य शिक्षा अधिकारी और डायट चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने दीवान के योगदान की सराहना की। डॉ. कमलेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। संवाद