जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से 26 को जोशीमठ ब्लॉक में और 29 को राइंका कर्णप्रयाग में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मेलठा ने कहा कि इन शिविरों में चिकित्सा विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के अस्थि रोग एवं नेत्र रोग से संबंधित दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। उनके दिव्यांग प्रमाणपत्र व विशिष्ट पहचान पत्र का पंजीकरण भी किया जाएगा। साथ ही व्हीलचेयर, बैशाखी, कान की मशीन, चश्मे, छड़ी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए अपना नाम खंड विकास अधिकारी, कार्यालय में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी के पास दर्ज करा सकते हैं।