गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बुधवार को बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में बनाए गए पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण रजिस्टर जांचते हुए यात्रियों और उनके वाहनों का पूरा रिकार्ड दर्ज करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करें। यात्रियों की हरसंभव मदद करें। ड्यूटी में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। संवाद