विश्व रक्तदान दिवस पर पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में आयोजित ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता में सोनिया, क्विज में सपना एवं पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिताएं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यराज सिंह, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. राधा रावत के निर्देशन में हुई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को नमन कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कॉलेज के प्राध्यापकों ने गांधी दर्शन पर विचार साझा किए व भजन संध्या में भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने सेमी ग्वाड़ गांव में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया।