फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सोमेश्वर देवता की डोली ने गोपीनाथ से मांगी नगर भ्रमण की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदिनभर भक्तों के बीच रही डोली, ढोल-दमाऊं की थाप पर डोली ने किया डांगरी नृत्य
विज्ञापन

I

Iस्यूंण गांव के शिव स्वरुप सोमेश्वर देवता की डोली ने रविवार को गोपीनाथ मंदिर के दर्शन कर भगवान गोपीनाथ से क्षेत्र भ्रमण की आज्ञा मांगी। करीब 30 मिनट तक गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजाएं आयोजित हुई। मंदिर में ढोल-दमाऊं की थाप पर डांगरी नृत्य कर सोमेश्वर देवता की डोली ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान दिनभर डोली भक्तों के बीच रही।I
विज्ञापन

Iरविवार को सुबह पुजारी और आचार्य ब्राह्मणों ने सोमेश्वर देवता की शृंगार पूजा संपन्न की। गोपीनाथ मंदिर परिसर में डांगरी नृत्य करने के बाद सोमेश्वर देवता की डोली भक्तों के साथ गोपेश्वर गांव पहुंची। यहां रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी महादेव भट्ट के घर पर अर्घ्य लगाया गया। डोली ने अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद नगर भ्रमण किया। दिनभर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के बाद रात्रि प्रवास के लिए डोली गोपीनाथ मंदिर में पहुंची। इस मौके पर पुजारी वंशी प्रसाद सेमवाल, बाल सिंह पंवार, अरुण राणा, हरीश राणा, रघुवीर रावत, आलम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें