पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली के 90 हिमवीर बसुधारा और सतोपंथ ग्लेशियर के समीप 21 दिवसीय कठिन सैन्य प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं। मार्च माह में भी यहां सैन्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, लेकिन भारी बारिश के कारण जवानों के टेंट बर्फ से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके बाद उन्हें प्रशिक्षण बीच में ही छोड़कर औली लौटना पड़ा था। मौसम सामान्य होने के बाद अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जवान फिर से प्रशिक्षण के लिए निकले, लेकिन इन दिनों भी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। बसुधारा में पल-पल मौसम बदल रहा है। कभी चक्रवात के बीच तो कभी बर्फबारी के बीच जवान प्रशिक्षण ले रहे हैं।