फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार

Wed, 09 Jul 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
दिवंगत सैनिक सुरेंद्र को श्रद्धाजंलि देते सेना के जवान एवं अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वाण गांव के सुरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ने से हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। वाण गांव के निवासी सैनिक सुरेंद्र सिंह (29) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र ज्योतिर्मठ में गढ़वाल स्काउट में लांसनायक के पद पर तैनात थे।
सात साल पहले सेना में भर्ती हुए सुरेंद्र ड्यूटी से सोमवार रात को अपने कमरे में पहुंचे। करीब डेढ़ बजे उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। उन्हें ज्योतिर्मठ के सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां करीब तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया गया। सेना ने इसकी सूचना सुरेंद्र के परिजनों को दी। बुधवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। यहां अंतिम दर्शन करने के बाद पार्थिव शरीर घाट ले जाया गया और सेना की बैंड धुन के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। करीब साढ़े दस बजे पैतृक गांव वाण में उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तहसीलदार अक्षय पंकज, राजस्व उपनिरीक्षक याेगेंद्र कुंवर, हीरा पहाड़ी, मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, निवर्तमान जिपंस सदस्य कृष्णा बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, हीरा बुग्याली, उमेश कुनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
दो माह पहले हुई थी सगाई

सुरेंद्र के निधन से वाण गांव में शोक की लहर है। सुरेंद्र की मां खिल्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण हीरा पहाड़ी ने बताया कि दो माह पहले सुरेंद्र की सगाई हुई थी। साथ ही सोमवार रात 10 बजे माता-पिता से मोबाइल से बात कर घर-गांव का हाल समाचार पूछा था। बात करने के कुछ ही घंटे के बाद तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें