फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी पर घर आए एक सैनिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ कैल पिंडर संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

देवसारी गांव के प्रमोद सिंह (42) पुत्र इंद्र सिंह गढ़वाल स्काउट जोशीमठ में कार्यरत थे। प्रमोद का परिवार देहरादून के हर्रावाला में रहता है। 21 जून को छुट्टी लेकर प्रमोद अपने परिवार के पास देहरादून गए थे। बृहस्पतिवार को उनके सीने में अचानक उठे दर्द से उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। 21 जुलाई की रात्रि को प्रमोद का पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव देवसारी लाया गया। 22 जुलाई को कैल पिंडर के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। गढ़वाल स्काउट के अधिकारियों व सैनिकों ने प्रमोद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुत्र मनीष ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रमोद अपने पीछे माता, पिता, पत्नी व दो लड़के छोड़ गए। नायब तहसीलदार अर्जुन बिष्ट, सैनिक कल्याण के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुनियाल, प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, प्रधान यशोदा देवी, बीडीसी मेंबर रमेश राम, कलम सिंह बिष्ट, सुदर्शन सिंह, मनोज सिंह, धन सिंह, हीरा सिंह, दिलमणी जोशी, प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह और हरेंद्र बिष्ट आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें