फोटो
कर्णप्रयाग। सर्दियों में वनाग्नि की घटना अन्य वर्षों के सापेक्ष इस वर्ष अभी तक कम हुई है। जिले में दो जगहों पर वनाग्नि की घटना हुई।
केदारनाथ वन प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस ने बताया कि केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान के तहत 280 गोष्ठी की गई। इसका असर देखने को भी मिला है। जिले में वनाग्नि की केवल दो घटनाएं सामने आईं जिनपर त्वरित काबू पा लिया गया था। वन विभाग की टीम अलर्ट रही। वन सरंपच, प्रधान, युवक मंगल दल, ममंद आदि को प्रशिक्षण दिया गया और जंगलों में लगने वाली आग के नुकसान के बारे में बताया। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के गोपेश्वर, नागनाथ, ऊखीमठ, धनपुर, लोहबारेंज में कर्मचारियों को नियमित गश्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। संवाद