फोटो
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई। दो दिन पहले भी धाम में बर्फबारी हुई थी। बृहस्पतिवार को जिले में सुबह से मौसम बदला हुआ था। हालांकि निचले इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन बदरीनाथ की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। बर्फबारी होने से धाम का मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि धाम में ठंड भी काफी बढ़ गई है। संंवाद संवाद