चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी बर्फबारी हुई। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम बार-बार खराब होने से ठंड कम नहीं हो पा रही है।