फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पहाड़ों पर मौसम ने बदली करवट, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

Fri, 12 Jun 2026 12:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ- हेमकुंड में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। प्रदेश में एक बार पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदला है।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में आज शुक्रवार को भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान दिया गया था।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि के अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश के साथ तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान बताया गया था।

ये भी पढे़ं...Jaspal Rana:  खेल जगत का सितारा, सियासत का भी रहा चेहरा, विश्व रिकॉर्ड से चुनावी मैदान तक ऐसा रहा सफर

मसूरी में अचानक बदला मौसम, बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। शहर में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते वातावरण में ठंडक लौटी जिससे मौसम सुहावना हो गया। अचानक शुरू हुई बारिश से माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूम रहे पर्यटकों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए कई पर्यटक आसपास की दुकानों, होटलों और शेडों की ओर भागते नजर आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें