फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बर्फबारी का अलर्ट, ट्रैकिंग पर एक दिन के लिए लगाई रोक

Thu, 22 Jan 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक दिन के लिए पर्यटन व ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लग दी है। विभाग की ओर से इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 23 जनवरी को जिले में बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है। इसे देखते हुए राज्य आपदा प्राधिकरण की ओर से अलर्ट रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। यदि बर्फबारी होती है और पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाते हैं तो उनके वहां फंसने की आशंका है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि आपदा विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी को देखते हुए एक दिन के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने पर रोक लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें