ज्योतिर्मठ। औली के निचले क्षेत्रों में बर्फ लगभग पिघल चुकी है। ऐसे में अब गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से 10 नंबर टावर से ऊपर वाली ढलानों पर स्कीइंग कोर्स संचालित किया जा रहा है। निगम की ओर से अभी तक 40 से अधिक स्कीइंग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
औली में बर्फबारी होने पर जीएमवीएन हर साल स्कीइंग कोर्स संचालित करता है। इस साल जनवरी माह में कोर्स शुरू किया जिसमें तीन दिन, सात दिन और 15 दिन का कोर्स शामिल है। मगर बाद में औली में बहुत कम बर्फबारी हुई जिससे अब यहां बर्फ लगभग पिघल चुकी है। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से 10 नंबर टावर के ऊपर वाली ढलानों पर प्रतिभागियों को स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जीएमवीएन के स्कीइंग कोच किशोर डिमरी ने बताया कि औली में स्कीइंग कोर्स जारी है। अभी तक 40 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संवाद