फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ से औली तक बर्फ, अप्रैल में भी जनवरी जैसी ठंड

Wed, 08 Apr 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
औली में कृत्रिम झील के इर्द​-गिर्द जमीं ताजी बर्फ। स्रोत: जागरुक पाठक 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ/पोखरी। बुधवार को चमोली जिले में सुबह से दिनभर बारिश और बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ धाम से लेकर औली तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से अप्रैल माह में भी जनवरी की ठंड का अहसास हो रहा है। बुधवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई और देर शाम तक होती रही। वहीं हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, बदरीनाथ धाम, नीती घाटी, औली सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। अप्रैल माह में बर्फबारी से औली पूरी तरह बर्फ से लकदक हो गई है। चारों तरफ चोटियां बर्फ से ढकी हैं। बारिश-बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।
विज्ञापन



तुंगनाथ मंदिर भी बर्फ से ढक


रुद्रप्रयाग। चोपता तुंगनाथ क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश के बाद बर्फबारी हुई। इससे तुंगनाथ मंदिर भी बर्फ से ढक गया है। बर्फबारी देखने के लिए सैलानी पहुंच रहे है। एक लॉज के संचालक नवीन मैठाणी ने बताया कि क्षेत्र में बर्फबारी शुरू के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। दिल्ली से आए पर्यटक वैभव और अदिति ने कहा कि यह पल सुखद अनुभव दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें