फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सूर्य की पहली किरण से धवल हो उठी हिमाच्छादित पहाड़ियां

Sat, 24 Jan 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बारिश व बर्फबारी के बाद शनिवार को चटख धूप खिलने पर लोगों ने कड़ाके की ठंड में राहत की सांस ली। ऊंची चोटियों के साथ ही निचली चोटियां भी बर्फ से ढकी रहीं। शनिवार को धूप की पहली किरण पड़ते ही हिमाच्छादित चोटियां धवल हो उठी। बदरीनाथ धाम में भी चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। नंदानगर का रामणी गांव, ज्योतिर्मठ का डुमक और दशोली विकास खंड के ईराणी सहित कई गांव अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं। बदरीनाथ हाईवे के साथ ही मलारी हाईवे, चमोली-ऊखीमठ हाईवे, औली और रामणी क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें बर्फ जमीं होने से अभी भी छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें