फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बर्फ से ढका देवताल, बाइकर्स ने किया दीदार

Wed, 07 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग खुलने के बाद 18 हजार फीट की ऊंचाई पर पहली बार पहुंचा दल, चारों ओर दिखी बर्फ ही बर्फ
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। भारत-तिब्बत सीमा पर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल मार्ग खुलने के बाद बाइकर्स का दल यहां पहुंचा। भारी बर्फबारी के बाद देवताल पूरी तरह बर्फ की चादर से ढका हुआ है। मौसम खुलने और बीआरओ की ओर से मार्ग से बर्फ हटाए जाने के बाद दल ने देवताल की खूबसूरती का दीदार किया।
टीम लीडर तिलक सोनी ने बताया कि मार्ग खुलने के बाद दल देवताल पहुंचा। पूरे रास्ते पर बर्फ जमी है। चारों ओर बर्फ के बीच देवताल का दृश्य देखना उनके लिए दुर्लभ अनुभव रहा। दल में सिद्धार्थ पाठक, तीर्थ रॉय, मुरली कृष्ण, ओम सोनी, सरिता सोनी, रुचि रॉय, निशांत, डॉ. अनुराग कौशिक, प्रशांत बाजपेयी, प्रभाकर श्याम और निश्चल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी
ज्योतिर्मठ। बुधवार को मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटी और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें