फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हिमाच्छादित क्षेत्रों को स्नो बाउंड श्रेणी का लाभ

Sat, 25 Apr 2026 11:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर। चमोली जनपद के हिमाच्छादित क्षेत्रों के निवासियों को अब स्नो बाउंड श्रेणी का लाभ मिलेगा। इसके तहत उन्हें घरेलू विद्युत खपत में सब्सिडी का लाभ मिलेगा। विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने इसके लिए सक्रिय भूमिका निभाई। बीते वर्ष नीती घाटी के दंपूधार में आयोजित विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर में न्याय मित्र पुष्कर सिंह राणा ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जिले के हिमाच्छादित गांवों में रहने वाले लोगों को स्नो बाउंड श्रेणी का लाभ देने की मांग की। प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज विंध्याचल सिंह के निर्देश पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सचिव पुनित कुमार ने कार्रवाई की। परिणाम स्वरुप विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर के ईई ने आदेश जारी कर जिले के हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजनों को स्नो बाउंड श्रेणी में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें